Latest Update
    Welcome To Govt. Nehru P.G. College, Dongargarh        

नेहरू महाविद्यालय मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस


Venue : शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़
Date : 15-08-2022
 
Story Details
नेहरू महाविद्यालय मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

डोंगरगढ़। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार जाम्बुलकर द्वारा महाविद्यालय के नवीन एवं पुराने भवन में ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात उपस्थित समस्त स्टाफ, एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में राष्ट्रगान गाकर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। तत्पश्चात आजादी के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महापुरूषों एवं वीर शहीद जवानों की कुर्बानियों को याद करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार जाम्बुलकर ने उपस्थित स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहे है। आज हमें आजादी मिले 75 वर्ष पूर्ण हो चुके है, जिसें समस्त देश में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जो हम सभी भारतवासियों के लिए अत्यंत गौरव की बात है। यह आजादी हमें अंग्रेजो के 200 वर्षो की गुलामी के पश्चात हमारें महापुरूषों एवं वीर जवानों की कुर्बानियों के बाद मिली है, इसक महत्व एवं वीर जवानों की कुर्बानियों को हमें नही भुलना चाहिए। भारत वर्तमान में हर क्षेत्र में अपनी धाक बना रहा है। दिन प्रतिदिन हमारा देश ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में उन्नति कर रहा है। ऐसा कोई क्षेत्र नही जिसमें भारत पीछे है। शिक्षा, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष विज्ञान, परमाणु के क्षेत्र में भी भारत ने काफी उपलब्धि हासिल कर ली है। राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत ने अनेक अंतर्राष्ट्रीय एवं मेडल अपने नाम किये है। भारत में अनेक जाति, धर्म, बोली, भाषा, संप्रदाय के लोग रहते है, अनेकताओं में भी एकता हमारी पहचान है। हमें फिर से किसी के गुलाम न हो इसके लिए भारत का संविधान बना है, जिसमें अनेक अधिकार एवं कर्तव्य हमें दिये गये है जिसका हमें उपयोग एवं पालन करना चाहिए। यही हमारे देश की प्रति सेवा है। कार्यक्र्रम में महाविद्यालय के एनसीसी के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आर.आर कोचे, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी बी आर सिवारे ने भी अपने विचार रखे। साथ ही एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम मंे महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ. ई.व्ही. रेवती, डॉ. आशा चौधरी, डॉ. एम.एल. नंदेश्वर, नितेश तिरपुडे़, श्रीमती नीलम चतुर्वेदानी, श्रीमती सोनाली लोया, गुलशन सिन्हा, ओमप्रकाश वर्मा, अविनाश सिंह, हेमुराम पदमे, बेदप्रकाश साहू, कर्मचारीगण जेके देवांगन, संजय तिवारी, बीएस मंडावी, केजी सोनकर, विवेक श्रीवास, संदीप गजभिये, शैलेन्द्र यादव, चित्रा खोब्रागढे सहित एनएसएस के दलनायक विक्की रामटेके, राजाराम, एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।