Latest Update
    Welcome To Govt. Nehru P.G. College, Dongargarh        

नेहरू महाविद्यालय के एनएसएस ईकाई द्वारा वृक्षो को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प


Venue : शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़
Date : 13-08-2022
 
Story Details
नेहरू महाविद्यालय के एनएसएस ईकाई द्वारा वृक्षो को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

डोंगरगढ़। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर लोगों में देशभक्ति, देशप्रेम तथा पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण की भावना जागृत करने हेतु पर्यावरणीय रक्षा सूत्र बांधा गया। स्वतंत्रता के 75 वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में पूरा देश हर्षाेल्लास से मनाने जा रहा है। इसी कड़ी में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा 12 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार के साथ-साथ पर्यावरण के संरक्षण के प्रति वृक्षों में रक्षा सूत्र बंधन एवं वृक्षारोपण करके सांस्कृतिक विरासत एवं राष्ट्रीय चेतना के उद्देश्य को संकल्पित करने हेतु धरती की सबसे खूबसूरत एवं कीमती पर्यावरण को साक्षी मानकर रक्षा सूत्र बंधन एवं वृक्षारोपण करके संकल्प लिया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी बी आर सिवारे ने बताया कि 75 वर्ष गौरवशाली वर्षों का जश्न हम पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाने जा रहे हैं, भारतीय संस्कृति भाई-बहन का उत्सव रक्षाबंधन के अवसर से बड़ा शुभ समय संरक्षण के लिए हो ही नहीं सकता, इसलिए आज महाविद्यालय के प्रांगण में शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा पेड़ों को संरक्षित एवं समृद्ध करने हेतु रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा बंधन पर्व में संकल्प लिया। अभियान का उद्देश्य देश एवं प्रदेश के युवाओं में प्रकृति के प्रति रुचि तथा संरक्षण हेतु जागरूकता लाना हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार जाम्बुलकर ने रक्षाबंधन पर्व एवं देश के 75वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होने कहा कि आज के स्वतंत्र भारत का नाम दुनिया में अग्रिम पंक्ति में लिखा हुआ है,यह आत्मनिर्भरता की मिसाल है, आजादी के अमृत महोत्सव बिना पर्यावरण संरक्षण के, संकल्प के प्रभावी नहीं हो सकेगा इसीलिए रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित करने का संकल्प लिया गया जो जागरूकता के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर महिला ईकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती नीलम चतुर्वेदानी सहित एनएसएस के दलनायक विक्की रामटेके, राजा राम, प्रिया, नंदनी साहू, अनवर अकरम, रोशन वर्मा, वैशाली, पायल देवांगन, निकिता, संकेत कौशल, दीपशिखा, उमाकांत, कृष्णा गुप्ता महेश बोरकर उमाकांत साहू ऐश्वर्या पटेल मयूरी सिन्हा योगेश कुमार जागेश्वरी प्रियांश, संकेत महोबिया आदि उपस्थित रहे।