Latest Update
    Welcome To Govt. Nehru P.G. College, Dongargarh        

नेहरू महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर “हर घर तिरंगा“ के लिए शहरवासियों को किया जागरूक


Venue : शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़
Date : 03-08-2022
 
Story Details
नेहरू महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर       “हर घर तिरंगा“ के लिए शहरवासियों को किया जागरूक
डोंगरगढ़। 5 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत में इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के इस पर्व पर भारत सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। भारत शासन द्वारा लोगों से हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करने का आग्रह किया है। इसी परिपेक्ष्य में स्थानीय शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ के एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी. ईकाई द्वारा 3 अगस्त बुधवार को शहर में रैली निकालकर हर घर तिरंगा लगाने की अपील करते हुए घर-घर जाकर शहरवासियों को जागरूक किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार जाम्बुलकर ने बताया कि 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे। इससे राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा होगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए लोगों को तिरंगा घर लाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया। हर घर तिरंगा अभियान के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और जनभागीदारी की भावना से आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य 13 से 15 अगस्त तक देश भर में तिरंगा झंडा फहराना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार जाम्बुलकर, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी बी.आर सिवारे, श्रीमती नीलम चतुर्वेदानी, एनसीसी के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आर.आर.कोचे, सहा.प्राध्या. डॉ.ई.व्ही.रेवती, डॉ.आशा चौधरी, श्रीमती सोनाली लोया, ओमप्रकाश वर्मा, हेमुराम पदमे, बेदप्रकाश साहू, अविनाश सिंह, गुलशन सिन्हा सहित दलनायक विक्की रामटेके, राजाराम, नंदनी साहू, रोशन वर्मा उमाकांत साहू, शुभम, वैशाली, निकिता, मयूरी, प्रिया, विद्या, दीपशिका सहित महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओ ने बडी संख्या में अपनी उपस्थिति देकर इस अभियान में अपना योगदान दिया।