Latest Update
    Welcome To Govt. Nehru P.G. College, Dongargarh        

शासकीय नेहरू महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


Venue : शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़
Date : 21-06-2022
 
Story Details
शासकीय नेहरू महाविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

डोंगरगढ़। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ में 21 जून को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार जाम्बुलकर के दिशा-निर्देशन में एवं राष्ट्रीय सेवा कोर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार जाम्बुलकर ने उपस्थित समस्त अधिकारी-कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को योग के महत्व बताते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन व्यतीत करने की कला तथा विज्ञान है। योग करने का मकसद आत्मज्ञान की प्राप्ति तथा सभी प्रकार की शारीरिक परेशानियों को दूर करना है। योग मनुष्य के मन और आत्मा की अनंत क्षमता को बढ़ाकर आत्मज्ञान की प्राप्ति करवाता है। योग करने से हमें अच्छी नींद आती है तथा हमारा शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहता है। योग से हमें शांति तथा आनंद प्राप्त होता है। योग से हमारा मस्तिष्क एकाग्रचित होकर काम करता है तथा हमारे मन में अच्छे विचारों का निवास होता है। योग हमारे शरीर को स्वस्थ, लचीला तथा शक्तिशाली भी बनाए रखता है। महाविद्यालय के योगा एण्ड मेडिटेशन विभाग के साइंस योगाचार्य संतराम वर्मा द्वारा महाविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं को योग के विभिन्न प्राणायामो जैसे ताड़ासन, पाद हस्थ आसन, त्रिकोणासन भद्रासन, वज्रासन शशांक आसन, मकरासन, भुजंगासन शवआसन एवं विभिन्न प्राणायाम कपाल भारती ,अनुलोम विलोम शीतली भ्रामरी ध्यान योग आदि की जानकारी देते हुए योग करवाया। अंत में महाविद्यालय के आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी सहा.प्राध्या. डॉ. ई.व्ही. रेवती ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमने बहुत ही अच्छे तरीके से योग किया। योग हमारे शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है। योग के माध्यम से आत्मिक संतुष्टि, शांति और ऊर्जावान चेतना की अनुभूति प्राप्त होती है, जिससे हमारा जीवन तनाव मुक्त तथा हर दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढता है। हमारे देश की ऋषि परंपरा योग को आज विश्व भी अपना रहा है। इस अवसर पर एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टि. आर.आर.कोचे, कर्मचारीगण जे.के. देवांगन, के.जी.सोनकर, विवेक श्रीवास, संदीप गजभिये, सुशील सोनवानी, शैलेन्द्र यादव, जे.आर.साहू, महेश कोटांगले सहित एन.एस.एस. दलनायक विक्की रामटेके, उपदलनायक राजाराम सिन्हा, रोशन वर्मा, राकेश वर्मा, मानसी वर्मा, निकिता गुप्ता, नंदनी साहू, वैशाली  पायल देवांगन, शुभम वैष्णव, सुनील, झालेश्वर सहित एन.सी.सी. के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।